
नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.)। दो दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के दोनों प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिल रहा है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 297.01 अंक यानी 0.38 फीसदी की वृद्धि के साथ 77,230.60 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 60.25 अंक यानी 0.25 फीसदी बढ़कर 24,151.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन और पावर ग्रिड में उल्लेखनीय बढ़त दिख रही है। अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर पिछड़ने वालों में शामिल रहे।
गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 539.35 अंक गिरकर 76,933.59 पर बंद हुआ। निफ्टी 116.90 अंक गिरकर 24,090.85 पर बंद हुआ था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर