नेपाल ने राहत और बचाव कार्यों के लिए मित्र देशों से तकनीकी सहयोग मांगा

29 Aug 2026 19:05:53
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल


काठमांडू, 29 अगस्त (हि.स.)। विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि देश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए सरकार ने मित्र देशों से विभिन्न तकनीकी सहयोग मांगा है।

मंत्री खनाल ने कहा कि फॉरेंसिक क्षमता बढ़ाने और दुर्गम क्षेत्रों तक राहत पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि रसुवा समेत अन्य जिलों में पहचान नहीं हो पाने वाले शवों की शिनाख्त के लिए नेपाल की मौजूदा फॉरेंसिक क्षमता अपर्याप्त है। शवों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण और रिपोर्टिंग में सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध विदेशी सरकारों से किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0