जीडीपी आंकड़ों पर प्रधानमंत्री बोले- निराशावादी गलत साबित हुए और भारत एक बार फिर फला-फूला

31 Aug 2026 17:50:53
PM Narendra Modi (File)


नई दिल्ली, 31 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देश की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़ों को उत्साहवर्धक बताते हुए इसका श्रेय देश की सामूहिक शक्ति को दिया है। साथ ही उन्होंने देश की प्रगति पर संशय करने वालों पर निशाना साधा है और कहा कि ‘निराशावादी गलत साबित हुए और भारत एक बार फिर फला-फूला’।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि तेल की कीमतों में आए झटकों, आपूर्ति शृंखला में व्यवधान और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए 7.8 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे लोगों की सामूहिक शक्ति ने भारत को ऐसी वृद्धि हासिल करने में सक्षम बनाया।

उल्लेखनीय है कि आज जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की वास्तविक जीडीपी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 81.36 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 75.46 लाख करोड़ रुपये से 7.8 प्रतिशत अधिक है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0