लोकसभा ने विनियोग (संख्या 3) विधेयक को ध्वनि मत से दी मंजूरी

04 Aug 2026 15:23:53
लोकसभा में ‘विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026’ पेश करते सीतारमण


लोकसभा में ‘विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026’ को किया पारित


नई दिल्ली, 04 अगस्त (हि.स.)। लोकसभा ने मंगलवार को विपक्षी सदस्यों के लगातार विरोध के बीच विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026 को ध्वनि मत से पारित कर दिया। इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार, 05 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में ‘विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026’ पेश किया। सदन ने विपक्षी सांसदों के सदन में नारेबाजी के बावजूद इस विधयेक पर विचार के बाद ध्वनिमत से इसे मंजूरी दे दी। इसके कुछ ही देर बाद पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने दिनभर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

लोकसभा से पारित यह विधेयक 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कुछ सेवाओं पर स्वीकृत धनराशि से अधिक खर्च की गई रकम को भारत की संचित निधि से निकालने की अनुमति देना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0