नेपाल के साम्प्रदायिक दंगे में घायल एक और युवक की मौत, मृतकों की संख्या ४ पहुंची

04 Aug 2026 12:29:53
नेपाल के सुनसरी गोलीकांड में मारे गए युवक


काठमांडू, 04 अगस्त (हि.स.)। नेपाल के सुनसरी जिले के कप्तानगंज में गोली लगने से घायल हुए 22 वर्षीय रवींद्र मेहता का निधन हो गया है। इसके साथ ही पिछले हफ्ते हुए सांप्रदायिक दंगे में मृतकों की संख्या ४ हो गई है।

नेपाल पुलिस ने बताया कि सुनसरी जिले के कप्तानगंज में हुई गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए काठमांडू लाया गया था, जहां टीयू शिक्षण अस्पताल महाराजगंज में उनका इलाज चल रहा था।

काठमांडू पुलिस के प्रवक्ता एसपी दान बहादुर थापा के अनुसार मंगलवार सुबह 1१:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर में गोली लगी थी। स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने के कारण गोली निकाली नहीं जा सकी थी।

इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर

४ हो गई है। इस मौत की खबर के साथ ही पूरे सुनसरी जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के हर संवेदनशील स्थानों पर सशस्त्र प्रहरी बल की तैनाती की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0