जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

04 Aug 2026 14:39:53
राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार मंगलवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए


नई दिल्ली, 04 अगस्त (हि.स.)। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। यह मुलाकात प्रधानमंत्री के संसद भवन स्थित कार्यालय कक्ष में हुई। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा तथा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहे।

नीतीश कुमार ने एक्स पर कहा कि उन्होंने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बिहार की राजनीति में हाल के घटनाक्रमों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय और जदयू की ओर से इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है और मुलाकात के दौरान हुई बातचीत के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0