सेंट पॉल क्रिकेट अकादमी ने नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट टीम को 5 विकेट से शिकस्त देकर जीत दर्ज की

04 Aug 2026 18:19:53
5 विकेट से मैच जीतने के बाद सेंट पॉल क्रिकेट अकादमी की टीम।


मुरादाबाद, 04 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट पॉल क्रिकेट अकादमी की टीम ने नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट टीम को 5 विकेट से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। तीन विकेट लेकर 21 रन बनाने वाले सेंट पॉल क्रिकेट अकादमी टीम के मोहम्मद अरशद को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के लिए चुना गया।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने मंगलवार को बताया कि आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेक्स्ट जेनरेशन की टीम 30 ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नेक्स्ट जेनरेशन की ओर से मोहम्मद फैज ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। बाकी पूरी टीम तू चल मैं आया की लाइन पर एक के बाद एक करके आउट होती चली गई। सेंट पॉल क्रिकेट अकादमी की ओर से आर्यंस ने चार और मोहम्मद अरशद ने तीन विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट पॉल क्रिकेट टीम ने 29 ओवर में पांच विकेट खोकर 105 रन बनाकर में जीत लिया टीम की ओर से मोहित कसाना ने 26 रन व अरशद ने 21 रन का योगदान दिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सेंट पॉल क्रिकेट टीम के मोहम्मद अरशद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0