एयर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमरियम को सीईओ किया नियुक्त

05 Aug 2026 19:35:53
एयर इंडिया के नवनियुक्त सीईओ टेवोल्डे गेब्रेमरियम का (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के प्रमुख टेवोल्डे गेब्रेमरियम को प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वह कैंपबेल विल्सन की जगह लेंगे। उन्होंने अप्रैल में एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी पद से इस्तीफा दिया था।

एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि निदेशक मंडल ने आज टेवोल्डे गेब्रेमारियम को एयरलाइन का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। ये बदलाव कंपनी ने कहा कि ये नेतृत्व परिवर्तन एयर इंडिया के विश्वस्तरीय वैश्विक एयरलाइन बनने की परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण चरण है।

टेवोल्डे गेब्रेमरियम को वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री के सबसे सफल दिग्गजों में गिना जाता है, जिन्होंने इथियोपियन एयरलाइंस के सीईओ के रूप में 10 सालों में उसका रेवेन्यू 4 गुना और फ्लीट साइज को तीन गुना बढ़ाकर उसे अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन बनाया था। अब टाटा समूह ने एयर इंडिया के तेज विस्तार, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बढ़ाने और मुनाफे को मजबूत करने की कमान उन्हें सौंपी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0