लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मिले मप्र के मुख्यमंत्री, लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

06 Aug 2026 21:11:53
मप्र के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष बिरला से की सौजन्य भेंट


मप्र के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पाटिल से की सौजन्य भेंट


भोपाल, 06 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने, संसदीय परंपराओं तथा जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला का हार्दिक स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए आभार माना। उन्होंने देश एवं मध्य प्रदेश के विकास, सुशासन तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिल रही है और जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पाटिल से की सौजन्य भेंट

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच मध्यप्रदेश में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, पेयजल उपलब्धता तथा जल संरक्षण से जुड़ें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से जल शक्ति से संबंधित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने प्रदेश के विकास कार्यों में केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार भी जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Powered By Sangraha 9.0