इंफाल एयरपोर्ट पर 15 लोग हिरासत में, 519 बोतल विदेशी शराब बरामद

06 Aug 2026 15:17:53
The image shared by Manipur Police.


इंफाल, 06 अगस्त (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंफाल एयरपोर्ट पर दिल्ली से इंडिगो की उड़ान से पहुंचे 15 लोगों (6 महिलाएं और 9 पुरुष) को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई डीईएसएएम से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार काे बताया कि पुलिस ने यात्रियों के पास मौजूद 79 सामानों की तलाशी ली, जिसमें कुल 519 बोतल भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) बरामद हुई। जब्त शराब में जैक डेनियल्स, जेम्सन, जॉनी वॉकर, ग्लेनलिवेट, ग्लेनफिडिक, ग्लेनमोरांजी, मंकी शोल्डर, स्मिरनॉफ़, एब्सोल्यूट वोडका, जैकब्स क्रीक वाइन, ब्लू लेबल, ब्लैक लेबल सहित कई प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं।

हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों तथा जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए सिंगजामेई थाना के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद जब्त शराब तथा संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंपा जाएगा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0