जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन में पहुंचीं आइसा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फेंकी स्याही

07 Aug 2026 19:59:53
स्याही से भीगी नेहा वोरा


रांची, 07 अगस्त (हि.स.)। राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र-अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल होने पहुंचीं आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोरा पर स्याही फेंके जाने का मामला सामने आया है। नेहा वोरा छात्र-अभ्यर्थियों के समर्थन में आंदोलन स्थल पहुंची थीं।

घटना की वामपंथी दलों ने कड़ी आलोचना की है। माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि यह घटना सांप्रदायिक संगठनों की ओर से युवाओं को नफरत भरे प्रचार से प्रभावित किए जाने की कोशिश का परिणाम है।

उन्होंने घटना को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि देशभर में शिक्षा और छात्रों के अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलनों के खिलाफ कुछ लोगों की बौखलाहट इस घटना से सामने आती है। उन्होंने कहा कि छात्र-अभ्यर्थियों के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Powered By Sangraha 9.0