राहुल गांधी शनिवार को छात्रों को संबोधित करने प्रयागराज जाएंगे

07 Aug 2026 16:07:53
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 07 अगस्त (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज जाएंगे। यह जानकारी राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी।

उन्होंने कहा, मैं कल प्रयागराज जाऊंगा। यहां के केपी ग्राउंड में रोजगार और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर लोगों से बातचीत करूंगा। यह वह शहर है जहां सबसे अधिक युवा तैयारी करते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि कमी छात्रों में नहीं बल्कि सिस्टम में है जो आपकी (छात्रों) कोशिशों का सही फल नहीं देता। पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, सालों का इंतजार और किसी की कोई जवाबदेही नहीं। कोटा में छात्रों ने आवाज उठाई, देहरादून में फिर आवाज़ें उठीं और दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियां बरसाई गईं। आखिरकार, एक मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। यह सरकार तभी झुकती है जब आवाजें एकजुट होकर उठती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0