प्रधानमंत्री ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात की

09 Aug 2026 21:33:53
प्रधानमंत्री मोदी ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल के पदक विजेताओं के साथ मौजूद।


नई दिल्ली, 09 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स) 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की और उनकी शानदार उपलब्धियों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर इस मुलाकात का एक विशेष वीडियो साझा किया, जिसमें वे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते और उनकी सफलताओं पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0