शार्प शूटिंग एकेडमी के निशानेबाज पृथ्वी सिंह तोमर ने बढ़ाया मुरादाबाद का मान

01 Sep 2026 15:09:53
मुरादाबाद निवासी  निशानेबाज पृथ्वी सिंह तोमर


मुरादाबाद, 01 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शार्प शूटिंग एकेडमी के होनहार शूटर पृथ्वी सिंह तोमर ने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में 355 का स्कोर बनाकर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। इस बड़ी उपलब्धि के बाद पृथ्वी के घर पर खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया जा रहा है।

पृथ्वी की इस सफलता पर उनकी शार्प शूटिंग एकेडमी मुरादाबाद की कोच अनामिका चौधरी ने भी बहुत खुशी जताई है। उन्होंने मंगलवार को बताया कि पृथ्वी की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति उनके समर्पण ने आज यह मुकाम हासिल कराया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि पृथ्वी नेशनल चौंपियनशिप में भी मेडल जीतकर मुरादाबाद और एकेडमी का नाम रोशन करेगा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0