

नई दिल्ली/भोपाल, 01 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल से सौजन्य भेंट कर मध्य प्रदेश में जल प्रबंधन एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार सहित जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मध्य प्रदेश के विकास में केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान प्रदेश में जल प्रबंधन एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार सहित जनहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश में जल संसाधनों के विकास एवं संरक्षण को नई गति मिल रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर