(अपडेट) अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के तीन लोग,शव बरामद

01 Sep 2026 12:17:53
बचाव कार्य में जुटी विभाग की टीम


अल्मोड़ा (उत्तराखंड) , 01 सितंबर (हि.स.) । जिले के हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में एक आवासीय मकान आ गया। इस घटना में मां, बेटा और बेटी की मौत हो गई। लगातार बारिश के बीच वड्यूडा गांव निवासी राजेंद्र राम के घर में मलबा घुस गया। घटना के वक्त सभी सोए हुए थे।

जानकारी अनुसार मंगलवार की तड़के साढ़े तीन बजे तेज बारिश के बीच उनके घर में मलबा घुस गया। इस हादसे में घर के भीतर मौजूद राजेंद्र राम की पत्नी प्रेमा देवी 42, पुत्र मनीष 18 वर्ष और पुत्री कल्पना 19 वर्ष मलवे में दब गए।

सूचना के बाद एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन टीम, स्थानीय पुलिस बल और एसडीआरएफ के जवान भारी बारिश और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जहां तीनों के शव बरामद किए गए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना में दूसरे कमरे में सो रहा राजेंद्र राम सुरक्षित बच गया।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद चंद्र जोशी

Powered By Sangraha 9.0