तेलंगाना में भाजपा नेता की गिरफ्तारी को पार्टी ने बताया कांग्रेस का तानाशाही रवैया

01 Sep 2026 20:49:53
नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष


नई दिल्ली, 01 सितंबर (हि.स.)। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के नेता की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान

मच गया है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर साझा अपने संदेश में कहा कि रामचंदर राव नलगोंडा जिला अध्यक्ष के घर जाने की कोशिश कर रहे थे, जिस पर हाल ही में कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया था।

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमले के समय प्रशासन चुप रहता है, लेकिन पीड़ितों से मिलने पहुंचे भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

भाजपा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए उनके संविधान संबंधी बयानों को ‘दिखावा’ करार दिया। पार्टी ने कहा कि तेलंगाना की जनता कांग्रेस के इस कथित तानाशाही रवैये का जवाब देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0