70वीं मंडलीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद की बेटियों ने जीते नौ पदक

10 Sep 2026 19:59:53
वेटलिफ्टिंग में पदक विजेता मुरादाबाद की खिलाड़ी।


मुरादाबाद, 10 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद जिले के बालक बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने सात स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन अमरोहा में नौ सितंबर को किया गया था।

मंडलीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने गुरुवार को बताया कि 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में 44 किलोग्राम भार वर्ग में पारुल ने स्वर्ण, 53 किलोग्राम में तनु ने रजत, 58 किलोग्राम में आरुषि ने स्वर्ण और 77 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में पूर्णिमा ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग में 44 किलोग्राम में तानिया, 53 किलोग्राम में कसक, 63 किलोग्राम में आन्या कश्यप और 86 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में हैप्पी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 58 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान ने रजत पदक जीता। बालक वर्ग में जूनियर वर्ग के 56 किलोग्राम में अर्पित ने कांस्य और 71 किलोग्राम में अक्षत ने रजत पदक जीता। सीनियर वर्ग के 60 किलोग्राम में नकुल चौहान और 79 किलोग्राम में आदित्य ने कांस्य, जबकि 65 किलोग्राम में प्रियांशु ने स्वर्ण पदक जीता।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0