नेपाल के नवनियुक्त उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री दीपक कुमार साह ने शपथ ली

10 Sep 2026 19:11:53
नवनियुक्त मंत्री दीपक कुमार साह का शपथग्रहण


काठमांडू, 10 सितंबर (हि.स.)। नेपाल के नवनियुक्त उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री दीपक कुमार साह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। गुरुवार को राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में विशेष समारोह में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई।

दीपक कुमार साह पिछले 5 मार्च को हुए चुनाव में सुनसरी-4 निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, सभामुख डोल प्रसाद अर्याल, राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष नारायण प्रसाद दाहाल, प्रधान न्यायाधीश डॉ. मनोज कुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

गैस की कमी को लेकर गुरुवार को ही गौरी यादव ने उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दीपक कुमार साह को नया मंत्री नियुक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0