नागांव लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने देबाशीष शर्मा को बनाया उम्मीदवार

11 Sep 2026 13:46:53
भाजपा द्वारा जारी सूची


नई दिल्ली, 11 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर होने वाले 2026 के लोकसभा उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

शुक्रवार को पार्टी के कार्यालय प्रभारी तरुण चुग ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने नौगांव से देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। देबाशीष शर्मा असम कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी रहें हैं। उन्होंने हाल ही में सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है और सक्रिय राजनीति में कदम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन इस महीने की 16 तारीख तक दाखिल किए जा सकते हैं। मतदान 6 अक्टूबर को और मतगणना 9 अक्टूबर को की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0