मोदी ने जिनपिंग के साथ की द्विपक्षीय बैठक

12 Sep 2026 19:12:53
चीन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


चीन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


नई दिल्ली, 12 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मोदी और जिनपिंग के साथ यह बैठक भरत मंडपम में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के इतर हुई।

मोदी ने बैठक के दौरान राष्ट्रपति जिनपिंग का स्वागत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने इस शिखर सम्मेलन में चीन के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को फिर से दोहराया।

मोदी ने कहा, मैं भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान चीन से मिले समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं। अब हमारे पास द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने का अवसर है। एक बार फिर, आपका भारत में हार्दिक स्वागत है।

इससे पहले मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। मोदी, पुतिन और जिनपिंग का ये फोटो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मंच से दुनिया को एक मजबूत संदेश देने वाला है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0