ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

12 Sep 2026 12:14:53
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फाेटाे)


नई दिल्ली, 12 सितंबर (हि.स.)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर विशेष विमान से भारत आए हैं।

चीन के राष्ट्रपति का दिल्ली पहुंचने पर स्वागत किया गया। वह भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में दोनों देशों के संबंधों तथा आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के नेताओं के अलावा विभिन्न साझेदार देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन में आर्थिक सहयोग, बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार और वैश्विक दक्षिण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Powered By Sangraha 9.0