फ्रांसीसी विरासत से सजेगा बंगाल का पर्यटन मानचित्र

युगवार्ता    12-Sep-2026
Total Views |
यात्रा में शामिल बाराबनी के विधायक अरिजीत राय


कोलकाता, 12 सितंबर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के पर्यटन क्षेत्र में चंदननगर को एक नए पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल की गई है। शनिवार को फ्रांसीसी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चंदननगर को पर्यटन से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस पहल की शुरुआत कोलकाता के आउटराम घाट से चंदननगर घाट तक गंगा जलयात्रा के साथ हुई। इसके बाद चंदननगर की ऐतिहासिक रजिस्ट्री बिल्डिंग के पुनरुद्धार के बाद औपचारिक उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में भारत में फ्रांस के राजदूत, पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रीगण और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। बाराबनी विधायक अरिजीत राय भी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य चंदननगर के इतिहास, फ्रांसीसी संस्कृति और पर्यटन को एक साथ जोड़ना है। इससे आने वाले समय में चंदननगर को बंगाल के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

Tags