गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

13 Sep 2026 17:44:53
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और शुभारंभ का प्रतीक बताते हुए लोगों के जीवन में सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व जीवन में ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता लेकर आता है। यह पवित्र पर्व लोगों को नए संकल्पों के साथ प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाने की प्रार्थना की। राष्ट्रपति ने देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0