...जब मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने गुनगुनाया- ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत

13 Sep 2026 15:19:53
हिंदी गीत गुनगुनाते मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम


नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.)। राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आये मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने हिंदी के सदाबहार गीतकार एवं गायक किशोर कुमार का एक गीत अपनी सुरीली आवाज में पेश कर महफिल में रंग भर दिया। यह वीडियो वायरल होने के बाद हिंदी और भारतीय संगीत के प्रति उनके लगाव की जमकर तारीफ हो रही है।

भारत और मलेशिया के सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्ते को सुरों में पिरोता यह पल वाकई खास रहा। दिल्ली में फुरसत के कुछ पलों के दौरान उन्होंने फिल्म 'तीन देवियां' के मशहूर गीत 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत...' को गुनगुनाया। अनवर इब्राहिम ने भारतीय पियानो वादक के साथ यह गीत गाया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया।

इस सम्मेलन के पहले दिन नई दिल्ली घोषणा पत्र जारी से लेकर भारत-चीन के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई थी। नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 11 पूर्ण सदस्य देशों और 10 साझेदार (पार्टनर) देशों सहित कुल 21 देशों के नेता शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0