ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन भारत मंडपम में सुरक्षा चाक-चौबंद

13 Sep 2026 10:27:53
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.)। राष्टीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव किया है।

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के आखिरी दिन भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियां आने-जाने वालों पर नजर रख रही हैं। पहले दिन 'नई दिल्ली घोषणापत्र' को सर्वसम्मति से अपनाए जाने के बाद, आज समिट का समापन होगा।

दिल्ली यातायात पुलिस ने विस्तृत परामर्श जारी कर 22 स्थानों पर यातायात मार्ग में बदलाव किए जाने और 35 से भी अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की घोषणा की है। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के आसपास यह प्रतिबंध सुबह आठ बजे से जारी है। यह बदलाव रात आठ बजे तक प्रभावी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0