आज डिजिटल और इंटरनेट के दौर में भले ही दूरदर्शन नई पीढ़ी के लिए उतना परिचित न हो, लेकिन पिछली पीढ़ियों की यादों में इसका खास स्थान है। भारत में टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत से लेकर देश के कोने-कोने तक इसकी पहुंच बनने की कहानी दूरदर्शन के साथ जुड़ी हुई है।
15 सितंबर 1959 को सरकारी प्रसारक के रूप में दूरदर्शन की स्थापना हुई। शुरुआती दौर में टेलीविजन लोगों के लिए किसी कौतूहल से कम नहीं था। जिन घरों में टीवी होता था, वहां आसपास के लोग कार्यक्रम देखने के लिए जुट जाते थे। छत पर लगा टेलीविजन का एंटीना भी उस समय सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता था। दूरदर्शन के शुरुआती वर्षों में प्रसारण सीमित समय के लिए होता था। 1965 में नियमित दैनिक प्रसारण शुरू हुआ। उस समय दूरदर्शन ऑल इंडिया रेडियो के एक अंग के रूप में काम करता था। इसके बाद दूरदर्शन का विस्तार लगातार होता गया। 1972 में मुंबई और अमृतसर तक इसकी सेवा पहुंची। धीरे-धीरे इसका प्रसार देश के अन्य हिस्सों तक हुआ और यह ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचने लगा।
दूरदर्शन के इतिहास में 1982 एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। इसी वर्ष देश में राष्ट्रीय प्रसारण शुरू हुआ और दूरदर्शन ने ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन प्रसारण की दुनिया में कदम रखा। रंगीन टेलीविजन ने दर्शकों के अनुभव को पूरी तरह बदल दिया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1812 - नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।
1982 - लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या।
1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
1916 - प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1948 - स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
1971 - हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
1981 - वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
1982 - लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने से पहले ही बम विस्फोट में हत्या।
2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
2001 - अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।
2002 - न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित>
2002 - थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू ugR।
2003 - सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
2004 - ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को 'वूमैन आफ़ द ईयर' सम्मान।
2008 - क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
2009 - बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता। पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए 'आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन' के अध्यक्ष चुने गये।
जन्म
973 - अलबेरूनी - एक फारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
1861 - मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया- इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता।
1876 - शरत चंद्र चट्टोपाध्याय- भारतीय उपन्यासकार।
1926 - अशोक सिंघल - 'विश्व हिन्दू परिषद' (विहिप) के अध्यक्ष थे।
1927 - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
1905 - डॉ. रामकुमार वर्मा- भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1909 - सी. एन. अन्नादुराई- तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1915 - लांस नायक करम सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक
1915 - द्विजेन्द्रनाथ मिश्र 'निर्गुण' - हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।
1919 - ख़ुमार बाराबंकवी - भारतीय शायर थे। उनका वास्तविक नाम मोहम्मद हैदर ख़ान था।
1934 - वेद मारवाह - दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर थे।
1929 - ओ. राजगोपाल - केरल से भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं।
1946 - जॉकिन अर्पुथम- मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति।
1947 - भूपिन्दर सिंह हुड्डा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं।
1958 - रोमियो जेम्स - भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी हैं।
1986 - जोशना चिनप्पा - भारत की महिला स्क्वॉश खिलाड़ी हैं।
1987 - सोनलबेन पटेल - भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
1891 - चम्पक रमन पिल्लई - भारतीय राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी थे।
निधन
1998 - विश्वनाथ नारायण लवांडे - 'गोवा मुक्ति संग्राम' के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी।
2012 - के एस सुदर्शन- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
महत्वपूर्ण अवसर
- अभियन्ता दिवस
- संचायिका दिवस
- राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)
------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय