उत्तराखंड प्रीमियर लीग-2026 में फील्डिंग कोच बने मुरादाबाद के मिर्जा दानिश आलम

14 Sep 2026 19:00:53
मुरादाबाद के युवा क्रिकेटर मिर्जा दानिश आलम


मुरादाबाद, 14 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में एमपीएस क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद के क्रिकेट कोच (प्रशिक्षक) मिर्जा दानिश आलम को उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) 2026 के लिए यूएसएन इंडियंस का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। टीम प्रबंधन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

मिर्जा दानिश आलम टीम के खिलाड़ियों की फील्डिंग क्षमता सुधारने के साथ कैचिंग, थ्रोइंग, ग्राउंड फील्डिंग और फिटनेस आधारित अभ्यास कराएंगे। वह खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन कर तकनीकी फीडबैक देने के साथ मैच के दौरान फील्डिंग रणनीति तैयार करने में भी भूमिका निभाएंगे। दानिश ने बताया कि वह मुख्य कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ समन्वय कर टीम की तैयारियों को बेहतर बनाने का काम करेंगे।

---------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0