मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तीन दिवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे

14 Sep 2026 18:38:53
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार। (फाइल फोटो)।


नई दिल्ली, 14 सितंबर (हि.स.)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को भूटान पहुंचे। उनकी यह यात्रा 14 से 16 सितंबर तक चलेगी, जिसमें भारत और भूटान के चुनाव आयोगों के बीच सहयोग बढ़ाने तथा चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

चुनाव आयोग के अनुसार, ज्ञानेश कुमार सोमवार को थिम्फू में भूटान के राजा से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान 15 सितंबर को पारो स्थित जिग्मे सिंग्ये वांगचुक स्कूल ऑफ लॉ में आयोजित भूटान के राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह 16 सितंबर को भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह भूटान के वरिष्ठ सिविल सेवकों के साथ भी संवाद करेंगे।

चुनाव आयोग ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के निर्वाचन आयोग के बीच लंबे समय से जारी संस्थागत सहयोग को और मजबूत करने में सहायक होगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0