आज बेंगलुरु आएंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

15 Sep 2026 09:13:53
जे.पी. नड्डा का दौरा कार्यक्रम


बेंगलुरु, 15 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को बेंगलुरु में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा की ओर से कार्यक्रमों का विवरण साझा किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नड्डा दोपहर 3:30 बजे मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के राज्य कार्यालय जगन्नाथ भवन पहुंचेंगे। यहां वह ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे केंद्रीय मंत्री यलहंका के बेट्टहल्ली में आयोजित श्री गणेश पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भाजपा के आधिकारिक साेशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ के जरिए नड्डा के बेंगलुरु दौरे और निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश एम.बी.

Powered By Sangraha 9.0