नेपाल में पुनर्निर्माण के लिए उच्चस्तरीय राजनीतिक तंत्र पर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई

15 Sep 2026 20:43:53
प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और पार्टी अध्यक्ष रवि लामिछाने


काठमांडू, 15 सितंबर (हि.स.)। नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। नेपाल में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण के लिए उच्च स्तरीय राजनीतिक संयंत्र बनाने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।

आरएसपी के प्रवक्ता जगदीश खरेल के अनुसार, बैठक सुबह 11 बजे सिंहदरबार स्थित आरएसपी संसदीय दल के कार्यालय में होगी।

बैठक में उच्चस्तरीय राजनीतिक तंत्र के गठन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा राजनीतिक दलों के बीच आपदा जोखिम न्यूनीकरण और आपदा प्रबंधन में समन्वय बढ़ाने तथा राष्ट्रीय महत्व के अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।

आपदा प्रबंधन और अन्य तात्कालिक राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीतिक दलों के बीच बेहतर समन्वय मजबूत करने की चल रही चर्चाओं के बीच यह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0