आजाद भारत के सामने शुरुआती वर्षों में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय था। अधिकांश रियासतों के भारत में शामिल होने के बाद भी हैदराबाद समेत कुछ रियासतों का भविष्य तय नहीं हो पाया था। हैदराबाद के तत्कालीन निजाम मीर उस्मान अली खान स्वतंत्र रहने की कोशिश कर रहे थे और पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर भी चर्चा थी।
हैदराबाद भौगोलिक रूप से भारत के बीचोंबीच स्थित था। ऐसे में उसका स्वतंत्र रहना भारतीय एकता और प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा था। तत्कालीन उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने रियासत के भारत में विलय को जरूरी माना। कई दौर की बातचीत के बावजूद जब समाधान नहीं निकला तो भारत सरकार ने सितंबर 1948 में सैन्य कार्रवाई शुरू की। इसे आधिकारिक तौर पर ‘पुलिस एक्शन’ कहा गया और इसका सैन्य नाम ‘ऑपरेशन पोलो’ था। अभियान 13 सितंबर को शुरू हुआ और भारतीय सेना ने तेजी से हैदराबाद की ओर बढ़ते हुए निजाम की सेनाओं पर दबाव बनाया।
लगातार सैन्य दबाव के बीच 17 सितंबर, 1948 को निजाम ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण स्वीकार किया और हैदराबाद के भारत में विलय का रास्ता साफ हो गया। इसके साथ ही भारतीय संघ में हैदराबाद का औपचारिक एकीकरण हुआ।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1598 - नीदरलैंड के नाविक ने मॉरिशस की खोज की।
1630 - अमेरिका के बॉस्टन शहर की स्थापना।
1761 - कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
1948 - हैदराबाद रियासत का भारत में विलय।
1949 - दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की स्थापना।
1974 - बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।
1982 - भारत और सिलोन(श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1995 - चीन की राजधानी बीजिंग में ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत अंतिम चुनाव सम्पन्न।
1956 - भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन।
1957 - मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1999 - ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान।
2000 - जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।
2001 - अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।
2002 - इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।
2004 - यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
2006 - हवाना में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन शुरू।
2006 - भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना।
2006 - गुटनिरपेक्ष देशों की दो दिवसीय शिखर बैठक हवाना में सम्पन्न।
2006 - भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने क्यूबा के अस्वस्थ राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की।
2006 - कांधार विमान अपहरण में अलकायदा के हाथ होने की पुष्टि।
2006 - विश्व कप हॉकी में भारत को 11वां स्थान।
2008 - जहाजरानी राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार 2006 प्रदान किए।
2009 - केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए।
2011- न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
2017- कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पी.वी. सिंधु।
2020 - लोकसभा ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दी।
जन्म
1864 - अनागारिक धर्मपाल - बौद्ध भिक्षु।
1867 - गगनेन्द्रनाथ टैगोर - प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्य चित्रकार (कार्टूनिस्ट) थे।
1872 - वामनराव बलिराम लाखे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1879 - ईवी रामास्वामी नायकर- तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता।
1879 - पेरियार ईवी रामासामी - भारतीय समाज सुधारक।
1903 - आईके कुमारन - माही क्षेत्र से फ्रांसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
1929 - अनंत पै - भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।
1915 - मकबूल फिदा हुसैन- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार।
1930 - लालगुड़ी जयरमण - भारत के प्रसिद्ध वायलिन।
1937 - सीताकांत महापात्र - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार हैं।
1941 - सीजी कृष्णदास नायर - एक शिक्षक और धातुकर्म वैज्ञानिक हैं।
1945 - भक्ति कारु स्वामी - भारतीय आध्यात्मिक नेता।
1945 - जोगिन्दर जसवन्त सिंह - भारतीय थल सेना के 22वें सेनाध्यक्ष थे।
1950 - नरेन्द्र मोदी- भारतीय राजनीतिज्ञ।
महत्वपूर्ण अवसर
- राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)
-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय