भारत ने सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले की निंदा की

16 Sep 2026 16:46:53
MEA Bangladesh HC Summon


नई दिल्ली, 16 सितंबर (हि.स.)। भारत ने सऊदी अरब के मक्का शहर के नजदीक हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की है। भारत का कहना है कि मक्का शहर दुनियाभर के मुसलमान के लिए विशेष महत्व रखता है। ऐसे में शहर के नजदीक हुई घटना विशेषकर चिंताजनक है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को वक्तव्य जारी कर ड्रोन हमले की निंदा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जल्द बहाली होगी। उन्होंने कहा कि भारत सऊदी अरब की संप्रभु भूमि पर हमला और नागरिकों के जीवन और बुनियादी ढांचे को खतरे में डालने वाली कार्रवाईयों की कड़ी निंदा करता है।

उल्लेखनीय है कि ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब के शहर मक्का के दक्षिणी पर ड्रोन हमले किए। इन हमलों को सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने रोका और हवा में नष्ट कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0