उधमपुर के मजालता में संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षा बलों ने की फायरिंग

16 Sep 2026 23:20:53

उधमपुर, 16 सितंबर (हि.स.)। बुधवार देर रात उधमपुर ज़िले के मजालता इलाके में संदिग्ध गतिविधि दिखने के बाद सुरक्षा बलों ने फायरिंग की।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध गतिविधि के बाद एहतियात के तौर पर यह फायरिंग की गई।

उन्होंने कहा कि चौकसी बढ़ा दी गई है और कड़ी नज़र रखी जा रही है साथ ही इलाके में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है। अधिक जानकारी का इंतज़ार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Powered By Sangraha 9.0