सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू

17 Sep 2026 15:54:53
'स्वच्छता ही सेवा' अभियान उद्घाटन के दौरान सभी अधिकारीगण मौजूद।


नई दिल्ली, 17 सितंबर (हि.स.)। केन्द्र सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान 2026 का विधिवत शुभारंभ किया। स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार इस अभियान के उद्घाटन के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव सुधांश पंत ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में स्थित विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त संस्थानों और संगठनों में भी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर स्वच्छता का संकल्प लिया। इसमें प्रतिवर्ष 100 घंटे का श्रमदान, गंदगी के विरुद्ध संकल्प और जागरूकता का प्रसार शामिल है।

इस अवसर पर इस बात को रेखांकित किया गया कि स्वच्छ कार्यस्थलों, कस्बों, गांवों और एक स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण की नींव निरंतर व्यक्तिगत प्रयासों और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी पर ही टिकी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0