मुठभेड़ में दो आतंकी मारे जाने के बाद उधमपुर में संदिग्ध आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

17 Sep 2026 16:51:53

उधमपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। उधमपुर जिले में गुरुवार को एक मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध 'ओवर ग्राउंड वर्कर' (आतंकी सहयोगी) को पकड़ा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने उनके मददगार नेटवर्क का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) शुरू किया। इस दौरान मजालता से एक संदिग्ध आतंकी सहयोगी को पकड़ा गया, जिस पर आतंकियों को लॉजिस्टिकल मदद और पनाह देने का शक है। पकड़े गए व्यक्ति से सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है। साथ ही इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Powered By Sangraha 9.0