उपराष्ट्रपति शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे

17 Sep 2026 18:00:54
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 17 सितंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह मुंबई और पुणे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, उपराष्ट्रपति सुबह मुंबई में प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर में वह लोनावला पहुंचेंगे, जहां कैवल्यधाम के गोर्धनदास सेक्सेरिया कॉलेज ऑफ योग एंड कल्चरल सिंथेसिस के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे। शाम को उपराष्ट्रपति पुणे के नेहरू स्टेडियम स्थित श्री गणेश कला क्रीड़ा रंगमंच में आयोजित पुणे महोत्सव के 38वें संस्करण में शामिल होंगे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0