
काठमांडू, 18 सितंबर (हि.स.)। भारत दौरे पर गए नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित भारतीय विदेश मंत्रालय में दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई।
बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जान-माल की भारी क्षति पर संवेदना व्यक्त की। जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक, ऊर्जा और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए समग्र सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए वित्त मंत्री डॉ. वाग्ले ने गुरुवार को अपनी भारतीय समकक्ष निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की थी। शुक्रवार को उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास