अभिनेता उपेंद्र का दिखा खतरनाक अवतार, ‘जॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ का फर्स्ट लुक जारी

18 Sep 2026 16:37:53
उपेंद्र - फोटो सोर्स एक्स


अभिनेता उपेंद्र के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया। पोस्टर में उपेंद्र अब तक के अपने अलग और रहस्यमयी अवतार में नजर आ रहे हैं। लंबे बाल, रफ लुक और चेहरे पर उभरते गहरे भाव उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं। पोस्टर में वह एक विशाल पेड़ की डाल से उल्टे लटके हुए हाथ में लंबा हथियार थामे नजर आ रहे हैं।

पोस्टर का माहौल फिल्म की फैंटेसी और एक्शन की दुनिया की झलक देता है। घने जंगल के बीच जलती मशालें और रहस्यमयी परछाइयां इसे डरावना और रहस्यमय रंग देती हैं। उपेंद्र का ट्राइबल अंदाज और उनका अनोखा हाव-भाव उनके किरदार को और दिलचस्प बनाता है। पोस्टर पर लिखी टैगलाइन ‘रेडी टू टर्न द वर्ल्ड अपसाइड डाउन’ भी फिल्म के रहस्यमयी अंदाज को आगे बढ़ाती है।

सुपरहीरो तेजा सज्जा अभिनीत इस फिल्म में प्रशांत वर्मा क्रिएटर के तौर पर जुड़े हैं, जबकि सुपर्ण एस. वर्मा इसका निर्देशन कर रहे हैं। टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद के निर्माण में बन रही यह फिल्म पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले तैयार हो रही है।

फिल्म में उपेंद्र के अलावा शनाया कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह तेलुगु सिनेमा में कदम रखेंगी। ‘जॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल-डेड ऑर अलाइव’ को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, नेपाली और जापानी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।--------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Powered By Sangraha 9.0