फर्जी आईडी से वोट डालने पहुंची एनएसयूआई कार्यकर्ता पकड़ी गई, भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

19 Sep 2026 11:31:53
सिद्धार्थ यादव, भाजपा के मीडिया सह प्रभारी


नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के दौरान लॉ सेंटर पर फर्जी आईडी कार्ड के जरिए वोट डालने पहुंची नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़ी एक छात्रा को पकड़ा गया।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते हैं, जबकि उनकी छात्र इकाई एनएसयूआई से जुड़ी कार्यकर्ता फर्जी आईडी के साथ वोट डालने पहुंची और पकड़ी गई।

सिद्धार्थ यादव ने कहा कि राहुल गांधी को छात्रों और युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों की जिम्मेदारी है।

उल्लेखनीय है कि डूसू चुनाव के लिए शुक्रवार को वोट डाले गए थे। आज वोटों की गिनती जारी है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0