प्रधानमंत्री ने रीवा हादसे में जनहानि पर जताया दुख

02 Sep 2026 20:40:53
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो संदेश में संबोधित करते हुए


नई दिल्ली, 02 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के रीवा में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, “मध्य प्रदेश के रीवा में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एनएच-39 पर बड़वार स्टैंड के पास आज शाम करीब पांच बजे पवन एक्सप्रेस बस की एक बल्कर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। सड़क पर फिसलन की स्थिति को भी हादसे की वजहों में बताया जा रहा है। हादसे में प्रारंभिक तौर पर कई लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0