उपराष्ट्रपति आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, एम्स के तृतीय दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

02 Sep 2026 09:47:53
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन


रायपुर, 02 सितंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल रमेन डेका, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं विधायक उनका स्वागत करेंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनका कार्यक्रम सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक एम्स परिसर में निर्धारित है।

समारोह के उपरांत उपराष्ट्रपति एम्स से रवाना होकर लगभग 1:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:25 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Powered By Sangraha 9.0