सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

20 Sep 2026 16:08:53
प्रतीकात्मक


- एक सप्ताह में 1,260 रुपये तक महंगा हुआ सोना- चांदी के भाव में 10 हजार रुपये तक की आई तेजी

नई दिल्ली, 20 सितंबर (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 1,290 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,410 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसी तरह हाजिर चांदी के भाव में भी आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 4,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक की मजबूती दर्ज की गई है।

कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,840 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,42,850 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का रुख बनने के कारण सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में मजबूती दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 1,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 1,150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। चांदी भी कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से पिछले सप्ताह के कारोबार में तेजी दिखाता रहा। कीमत में आए उछाल के कारण चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर दस हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक चढ़ गया है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,55,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,55,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,42,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0