इंफाल में संयुक्त अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद

20 Sep 2026 19:40:53
इंफाल में संयुक्त अभियान के दौरान जब्त हथियार और गोला-बारूद की तस्वीर।


इंफाल (असम), 20 सितम्बर (हि.स.)। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और संचार उपकरण बरामद किए।

अधिकारियों के अनुसार, सीडीओ-आईडब्ल्यू और असम राइफल्स ने पटसोई थाना क्षेत्र के साजिरोक इलाके में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान एक सीएमजी, पांच 9 एमएम पिस्तौल, एक पीएजी और आठ सिंगल बैरल गन बरामद की गईं। इसके अलावा एक नंबर-36 एचई हैंड ग्रेनेड, विभिन्न प्रकार के 46 जिंदा कारतूस, छह टीएसएम और एक बाओफेंग वायरलेस हैंडसेट भी बरामद हुआ।

सुरक्षा बलों ने बरामद हथियारों और अन्य सामान को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0