एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सीईओ की कमान संभाली

21 Sep 2026 18:29:53
एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा का स्वागत


अयोध्या, 21 सितंबर (हि.स.)। एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर कार्य करने के लिए श्रीराम मंदिर पहुंचे। जहां ट्रस्ट सदस्य मदन मोहन पाण्डेय ने उनका स्वागत किया। ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्र ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया।

राम मंदिर परिसर, अयोध्या में अब वह नियमित रूप से रहकर मंदिर और मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखेंगे। जितेंद्र मिश्रा को सितंबर की शुरुआत में राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया था। वह आज से अयोध्या में नियमित उपस्थित रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Powered By Sangraha 9.0