छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के डंप से हथियार बरामद

21 Sep 2026 13:58:53
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के डंप से हथियारों का जखीरा बरमाद


बीजापुर, 21 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम द्वारा चलाये जा रहे सर्चिंग अभियान के दाैरान भैरमगढ़ के उतला जंगल में साेमवार काे जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों के डंप से हथियार बरामद किए गए।

बीजापुर एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों से पूछताछ और पुनर्वास नीति के तहत चलाए जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में भैरमगढ़ थाने से पुलिस बल और डीआरजी की एक संयुक्त टुकड़ी को उतला गांव के जंगल में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। अभियान के दौरान जंगल में संदिग्ध स्थल की पहचान कर सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए जब जवानों ने जगह की खुदाई की गई, तो जमीन के नीचे गाड़कर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद हुआ।

इसमें एक AK-47 रायफल, एक .315 बोर रायफल, एक शॉट रायफल, एक 9 एमएम पिस्टल, दाे एके-47 मैगजीन, 45 नग एके-47 जिंदा राउंड, 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड, 06 नग .315 बोर रायफल के जिंदा राउंड एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

जवानों ने बेहद सतर्कता और सुरक्षित तरीके से इस पूरे जखीरे को बाहर निकाला। सर्चिंग टीम बरामद हथियारों और गोला-बारूद को सुरक्षित रूप से भैरमगढ़ थाने लेकर आई है, जहां अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Powered By Sangraha 9.0