भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से होगा लागू : गोयल

21 Sep 2026 14:42:53
भारत-न्यूजीलैंड के मुक्त व्यापार समझौता का जारी लोगो का तस्वीर


नई दिल्ली, 21 सितंबर (हि.स.)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर से प्रभावी होगा। इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारत के सभी 100 फीसदी निर्यातों को शुल्क-मुक्त प्रवेश देगा।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को बताया कि यह समझौता भारतीय निर्यात को शुल्क-मुक्त पहुंच देगा और न्यूजीलैंड भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। दोनों देशों ने वस्तुओं और सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार को गति देने तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए 27 अप्रैल को इस मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड को होने वाले भारत के 100 फीसदी निर्यात को शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी।

इस समय न्यूजीलैंड सेरामिक्स, कालीन, ऑटोमोबाइल और ऑटो कलपुर्जों सहित प्रमुख भारतीय वस्तुओं पर 10 फीसदी तक का अधिकतम शुल्क लगाता है। न्यूजीलैंड ने भारत में 15 वर्षों के दौरान 20 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0