
डेहरी-आन-सोन,21 सितंबर (हि.स )। रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नारायण वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता- 2026 का शुभारंभ सोमवार से हुआ। पहले ही दिन मुकाबलों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां विदेशी टीमों को भारतीय टीमों के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
14 वर्ष वर्ग में भारतीय स्कूलों का दबदबा
पहले सत्र में 14 वर्ष बालिका वर्ग में श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो ने डीएवी पब्लिक स्कूल, लुधियाना को 46-20 के बड़े अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में राजा गिरी पब्लिक स्कूल, एर्नाकुलम ने अल खोर इंटरनेशनल स्कूल, कतर को 20-06 से पराजित किया।
ग्रुप-डी में विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, उल्लाल बेंगलुरु ने इंडियन स्कूल मस्कट, ओमान को 21-10 से हराया। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कुरुक ने विद्याज्ञान स्कूल को 19-16 से मात दी।ग्रुप-सी में सनफ्लावर वैदिक स्कूल ने पतंजलि ऋषिकुल, तेलारगंज प्रयाग को 23-08 से पराजित किया।
17 वर्ष बालिका वर्ग के ग्रुप-सी के दो मैच भी आज संपन्न हुए,जिसमें डीपीएस राजनंदगांव, छत्तीसगढ़ की टीम को सीक्रेट हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ ने 37-30 से हराया, जबकि राजगीरी पब्लिक स्कूल, कतर की टीम को पतंजलि ऋषिकुल तेलियागंज प्रयाग ने 23-09 से शिकस्त दी।इसी प्रकार पुल डी के मैच में राजा गिरी पब्लिक स्कूल, एर्नाकुलम ने विद्यालय ,केरल को 38-11 से मात दिया जबकि डॉक्टर कलमाड़ी शामराव उच्च विद्यालय, पुणे ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल ,शारजाह को 38- 16 से पराजित किया।
19 वर्षीय बालिका वर्ग के मैच में ग्रुप ए में आज हुए मुकाबला के दौरान गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारवंशी, सोनीपत को आईटीएम ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर में 71- 23 के भारी अंतर से हराया, जबकि अपेक्स पब्लिक स्कूल बुरारी ,दिल्ली की टीम ने मेरठ पब्लिक स्कूल, मेरठ को 50-38 से मात दिया ।इसी प्रकार ग्रुप डी के मैच में दारातास्सलाम इंटरनेशनल डीपीएस स्कूल, रियाद की टीम को पूर्वांचल विद्या निकेतन ,कानपुर ने 30-10 के भारी अंतर से हराया।
ग्रुप डी के एक अन्य मैच में आरएमएस उच्च विद्यालय खुटाडीह, जमशेदपुर की टीम को संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकैडमी, वाराणसी ने 26- 12 से पराजित किया।आज खेले गए इन सारे मैचों के बाद टीमों का उत्साह देखते ही बन रहा है तथा उनके साथ आए उनके कोच एवं उनके सहयोगी अपनी टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए जोरदार तैयारी में लग गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा