स्टार हेल्थ ने राजस्थान में 1,373 करोड़ रुपये के दावों का भुगतान किया

22 Sep 2026 20:03:53
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के बिजनेस हेड विजय अरोड़ा


जयपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने राजस्थान में शुरुआत से अब तक 2,77,805 दावों के तहत 1,373 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। कंपनी के अनुसार इस अवधि में राज्य में 51,51,797 लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। कंपनी ने भारत में अपने कारोबार के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को राजस्थान में अपनी गतिविधियों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आंकड़े जारी किए।

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के बिजनेस हेड विजय अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान में स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूकता और कवरेज में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने शुरुआत से अब तक 2.77 लाख से अधिक दावों का भुगतान किया है, जो परिवारों के लिए समय पर वित्तीय सुरक्षा के महत्व को दर्शाता है। कंपनी के अनुसार उसका ध्यान अब केवल अस्पताल में भर्ती होने के खर्च तक सीमित न रहकर डॉक्टर की सलाह, डिजिटल परामर्श और घर पर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराने पर है।

अरोड़ा ने कहा कि कंपनी राजस्थान में ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं तक आसान पहुंच बनाने और उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी राज्य में ग्राहकों के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में भागीदार की भूमिका मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्थान में 43,088 दावों के तहत 240 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया और 5,13,585 लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 14,387 दावों के तहत 68 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इस अवधि में 1,03,251 लोगों को कवर किया गया और 37 हजार से अधिक पॉलिसियां जारी की गईं। कंपनी को पहली तिमाही में 87 करोड़ रुपये से अधिक का सकल लिखित प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) प्राप्त हुआ।

कंपनी के अनुसार राजस्थान में उसका नेटवर्क 27 जिलों में फैला है। इसमें 40 से अधिक शाखाएं, चार ग्रामीण बीमा केंद्र और 20,680 से अधिक एडवाइजर शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इस नेटवर्क के जरिए शहरी क्षेत्रों के साथ नए और ग्रामीण बाजारों में भी स्वास्थ्य बीमा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कंपनी ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (एनएफएचएस-5) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि राजस्थान में 87.8 प्रतिशत परिवारों में कम से कम एक सदस्य स्वास्थ्य बीमा या वित्तीय सहायता योजना के तहत कवर था। एनएफएचएस-4 में यह आंकड़ा 18.7 प्रतिशत था। कंपनी ने 2021-22 में राज्य के कुल स्वास्थ्य व्यय में 37.1 प्रतिशत हिस्सा लोगों द्वारा अपनी जेब से खर्च किए जाने का भी उल्लेख किया।

स्टार हेल्थ के अनुसार 'टॉक टू स्टार' सेवा के जरिए ग्राहक ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें होम हेल्थकेयर और पहले से तय अस्पताल में भर्ती होने से संबंधित सहायता भी शामिल है। कंपनी के अनुसार होम हेल्थकेयर सेवा 300 शहरों में उपलब्ध है और वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में इसके जरिए करीब 50 हजार परामर्श दिए गए।

कंपनी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं और क्लेम प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल के लिए करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इसके चलते करीब 90 प्रतिशत प्रस्ताव डिजिटल माध्यम से प्रोसेस किए जा रहे हैं। वहीं करीब 20 प्रतिशत कैशलेस क्लेम की प्रोसेसिंग एआई की मदद से हो रही है। कंपनी के अनुसार देशभर में 92 प्रतिशत कैशलेस क्लेम तीन घंटे से कम समय में प्रोसेस किए जाते हैं। कंपनी का लक्ष्य पारंपरिक स्वास्थ्य बीमा सेवाओं के साथ डिजिटल और घर पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़कर ग्राहकों के लिए इलाज से जुड़ी प्रक्रिया को आसान बनाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारीक

Powered By Sangraha 9.0