नेपाल के प्रधानमंत्री का यूएन में प्रस्ताव- नेपाल, भारत और चीन के नेतृत्व में बने ‘हिमालय जलवायु तंत्र’

25 Sep 2026 08:28:53
संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह


काठमांडू, 25 सितंबर (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने जलवायु आपदाओं से निपटने के लिए नेपाल, भारत और चीन के नेतृत्व में ‘हिमालय जलवायु उत्थानशीलता तंत्र’ (Himalayan Climate Resilience Mechanism) स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

प्रधानमंत्री शाह ने शुक्रवार सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए यह प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र करीब 2 अरब लोगों का आश्रयस्थल है और यह पृथ्वी की जीवन-रक्षक प्रणालियों का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने प्रस्तावित तंत्र के माध्यम से उपग्रह डेटा साझा करने, खतरनाक हिमतालों की संयुक्त निगरानी और पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मजबूत करने पर जोर दिया।

शाह ने कहा कि आपदा के समय सीमा-पार समन्वय को मजबूत किया जाना चाहिए। हिमालय क्षेत्र को खंडित सूचनाओं की सीमा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग की प्रयोगशाला बनाया जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0